फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड के खुलासे की मांग को किसानों की पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्याकांड के खुलासे की मांग को किसानों की हुई पंचायत
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गांव डकरावरी में पांच दिन पूर्व परिवार के इकलौते 12 वर्षीय बच्चे की अगवा कर हत्या के खुलासे की मांग कर रहे भाकियू के जिला उपाध्यक्ष चौधरी जगपाल के आवास पर किसानों के बीच पहुंचे कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह ने कहा कि घटना के खुलासे को लेकर तीन टीमें लगी हैं। जल्दी ही इस हत्या कांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव डकरावरी निवासी पोलिंदर के इकलौते 12 वर्षीय बेटे नितिन को पांच दिन पूर्व अगवा कर हत्या की। हत्यारों ने उसके शव का गांव नाई नगली के जंगल में फेंका। घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। इस हत्या कांड के खुलासे को लेकर मोहल्ला शिवपुरी में भाकियू के जिला उपाध्यक्ष चौधरी जगपाल के आवास पर किसानों की पंचायत हुई। पंचायत में हत्याकांड के खुलासे की मांग की। सूचना पर पंचायत में किसानों के बीच पहुंचे कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि इस हत्या कांड खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई है। पुलिस पूरी गंभीरता के साथ खुलासे की दिशा में काम कर रही है। जल्दी ही इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें