फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी दफ्तरों में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित
विज्ञापन

सहारनपुर। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव और जागरूकता के लिए सरकारी दफ्तरों में कोविड हेल्प डेस्क शुरू किए। एक कर्मचारी की नियुक्ति हेल्प डेस्क पर की, जो दफ्तर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग करेगा और आने वाले का पूरा ब्योरा भी लिखेगा।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कोविड-19 पर अधिक प्रभावी नियंत्रण और सरकार की गाइड लाइन की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों में हेल्प डेस्क स्थापित की। ताकि कोरोना की गंभीरता के बारे में लोगों को बताया जा सके। हेल्प डेस्क पर रोस्टर के हिसाब से कर्मचारी तैनात किए, जो कार्यालय में आने वाले लोगों को कोविड से बचाव संबंधित ऐप डाउनलोड कराएंगे। इसके साथ ही सैनिटाइजर से हाथ धुलवाने के साथ ही रोजाना बरती जाने वाली सावधानी की भी जानकारी देंगे और सामाजिक दूरी का पालन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में हेल्प डेस्क स्थापित की। इसके साथ ही दो स्क्रीनिंग केंद्रों का शुभारंभ हुआ। जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलाना मौलवी फरीद व डिप्टी चीफ वार्डन मोहम्मद आलम ने सीएमएस डॉ. एसके वार्ष्णेय को स्क्रीनिंग केंद्र सौंपे। इस दौरान सीएमएस ने कहा कि इन केंद्रों के चालू हो जाने से अब रोगी के अलावा कोई भी व्यक्ति इमरजेंसी व अस्पताल गेट पर स्क्रीनिंग होने के बाद ही चिकित्सक से मिल सकेंगे। इस मौके पर डॉ. केवी चौधरी, डॉ. कर्मवीर, मोहम्मद आलम, देवकुमार आदि रहे। इसी तरह कलक्ट्रेट, विकास भवन, 11 विकास खंड और पांचों तहसीलों सहित सभी कार्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें