फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रिम भुगतान के लिए धरने पर किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रिम भुगतान के लिए धरने पर किसान
विज्ञापन

छुटमलपुर। अग्रिम मुआवजे की मांग को लेकर क्षेत्रीय किसानों ने बेहड़ा संदल सिंह गांव में सोलर प्लांट लगा रही कंपनी के खिलाफ साइट पर धरना शुरू कर दिया। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती उनका धरना जारी रहेगा।
बेहडा कलां गांव में लालगंज पावर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने ग्रामीणों की जमीन को लीज पर लिया है। मंगलवार को लीज पर जमीन देने वाले किसान इकट्ठा होकर साइट पर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि कंपनी ने उनकी जमीन पर नलकूपों और पेड़ों का मुआवजा नहीं दिया है। उन्हें किराया देने में में भी पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। आरोप लगाया कि कुछ किसानों को 15 से बीस साल तक अग्रिम भुगतान कर दिया गया है। जबकि उन्हें नाममात्र का भुगतान नहीं किया गया है। इस भेदभावपूर्ण रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता कर रहे राजन सिंह राणा ने कहा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। यदि जल्द कंपनी के अधिकारी बात नहंी करते है तो वह आमरण अनशन को बाध्य होंगे। इस दौरान कुशलपाल राणा, रमेश सिंह, बीर सिंह, सोहन सरपंच, ब्रजपाल सिंह, ठाठ सिंह, विक्रम सिंह, तेग सिंह, रामकुमार सिंह शुभम आदि रहे। उधर, कंपनी के अध्यक्ष मयंक शर्मा ने बताया कि किसानों की सहमति के आधार पर लीज डीड तैयार करा कर तहसील में रजिस्ट्रड एग्रीमेंट किया गया है। अग्रिम भुगतान संभव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें