सहारनपुर। पंजाब में किसान आंदोलन की वजह से लड़खड़ाया ट्रेनों का संचालन 12वें दिन भी पटरी पर नहीं आ सका। रविवार को जनशताब्दी, सुपर एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनें निरस्त रही, जबकि गंगा सतलुज, हिमगिरी समेत 12 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से सहारनपुर में लेट पहुंची। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
17 अप्रैल से किसान शंभू बॉर्डर रेलवे लाइन पर डटे हुए हैं। जिसके चलते ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया हुआ है। जो ट्रेनें पंजाब की तरफ से आ रही हैं कि उनका साहनेवाल-अंबाला के बीच रूट बदला गया। इसलिए ट्रेनें लेट हो रही। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हाल बेहाल है। जो ट्रेनें सुबह आती है, वह शाम और रात की ट्रेनें दिन में आ रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्रियों ने यात्रा को भी टाल दिया है। किसान रेलवे ट्रैक से कब उठेंगे, यह कहना अभी असंभव है।
यह ट्रेनें रही निरस्त
14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस
12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस
04523 सहारनपुर-नंगलडैम मेमू एक्सप्रेस
14681 नई दिल्ली-जालंधर सिटी सुपर एक्सप्रेस
14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस
कौन सी ट्रेन कितनी लेट आई
19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस 7:54 घंटे
04018 शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर-आनंद विहार टर्मिनल समर स्पेशल 14:16 घंटे
14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस 3:18 घंटे
22552 जालंधर सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस 2:52 घंटे
12588 जम्मूतवी-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11 घंटे
22424 अमृतसर-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1:12 घंटे
13307 धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस 9:21 घंटे
12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस 7:14 घंटे
12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 1:48 घंटे
14610 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-योगनगरी ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस 5:58 घंटे
14632 अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस छह घंटे
05050 अमृतसर-छपरा समर स्पेशल एक्सप्रेस 14:23 घंटे