फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बेलड़ा नहर पुल पर किसानों की महापंचायत शुरू, मांगों पर मंथन के बाद तय होगी आंदोलन की रणनीति

Mon, 27 Oct 2025 01:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

बेलड़ा नहर पुल पर भारतीय किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में किसानों की महापंचायत शुरू हो गई है। नूनाबड़ी मार्ग, अधूरे ओवरब्रिज, बिजली बिल, छुट्टा पशु और फसलों के मुआवजे सहित कई मांगों पर मंथन के बाद नई रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन
किसानों की महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के बड़गांव में भारतीय किसान मजदूर संगठन (BKMS) के नेतृत्व में रविवार को बेलड़ा गंगनहर पुल पर किसानों की ऐतिहासिक महापंचायत शुरू हो गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में किसान यहां पहुंच रहे हैं। पंचायत में किसानों की विभिन्न मांगों पर मंथन के बाद आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: Encounter: मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलीम दीवाना हत्याकांड का इनामी शानू गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

किसानों की मुख्य मांगों में नूनाबड़ी गांव वाले रास्ते को सुचारु बनवाना, गंगनहर के ऊपर पुल का निर्माण, देवबंद में भायला रेलवे फाटक के ऊपर अधूरे पड़े ओवरब्रिज का कार्य शुगर मिल के शुरू होने से पहले पूरा कराना शामिल है।

इसके अलावा किसानों ने घरेलू बिजली बिलों में आ रही अनियमितताओं को सुधारने और विभागीय कर्मियों द्वारा मनमानी वसूली पर रोक लगाने की भी मांग की है।

किसानों का कहना है कि छुट्टा पशुओं से फसलें लगातार बर्बाद हो रही हैं, जबकि हिंडन नदी में आई बाढ़ के बाद खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा भी नहीं दिया गया। इन सब मुद्दों को लेकर किसान प्रशासन के खिलाफ लामबंद हैं।

विज्ञापन

किसानों की महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों के अनुसार, शनिवार को किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से मिला था। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए महापंचायत टालने का अनुरोध किया था, लेकिन किसानों ने इसे जारी रखा।

फिलहाल बेलड़ा नहर पुल पर किसानों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है और मंच से जल्द आंदोलन की अगली रणनीति का ऐलान किया जा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें