फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने गन्ना विकास अधिकारी को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। खानपुर गुर्जर स्थित गन्ना क्रय केन्द्र पर बिना पूर्व सूचना के गन्ना तुलाई बंद किये जाने से गुस्साएं किसानों ने गन्ना विकास अधिकारी को बंधक बनाते हुए धूप में अपने बीच धरने पर बैठाया। करीब डेढ़ घंटे बाद तौल चालू कराने के बाद ही किसानों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

गंगोह क्षेत्र के गांव खानपुर गुर्जर में मिल द्वारा खोले गये गन्ना क्रय केन्द्र पर तौल के लिए बाकायदा पर्ची जारी की गई थी। मगर जब किसान अपना गन्ना लेकर क्रय केन्द्र पर पहुंचे। जहां गन्ना लेने से मना कर दिया गया। गुस्साएं किसानों ने गन्ना विकास अधिकारी रवि कुमार को बंधक बनाकर अपने बीच धूप में बैठा लिया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। एसडीएम ने मिल अधिकारियों से फोन पर बात की और तौल चालू कराई। उसके बाद ही किसानों ने गन्ना विकास अधिकारी को बंधन मुक्त किया। बंधन बनाने वालों में चौधरी युसूफ, तारिक चौधरी, हाजी इदरीश, इकबाल, ब्रहमपाल, रफाकत, अशरफ, सद्दाम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें