फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: DM के दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन, जिला गन्ना अधिकारी को मौके पर बैठाया, वार्ता जारी

Thu, 19 Jan 2023 05:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : डीएम के दफ्तर पर किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी है। किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी को भी धरने पर बैठा लिया। फिलहाल किसानों और अधिकारी के बीच वार्ता जारी है।
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर धरना देते किसान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान कराने सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी को धरने में ही बैठा लिया गया। उन्होंने कहा कि मांगों के पूरा होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन




कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर भारतीय किसान संगठन के धरना-प्रदर्शन को किसानों ने समर्थन दिया। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और अधिकारी किसानों का उत्पीडन कर रहे हैं। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बेकसूर छात्र का कत्ल, फूटा लोगों का गुस्सा, वाहनों में जमकर तोड़फोड़ और आधा घंटे तक अराजकता का माहौल
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी तक न तो सरकार ने गन्ना मूल्य घोषित किया है और न ही बकाया गन्ना मूल्य भुगतान हुआ है। उन्होंने कहा कि निराश्रित घूम रहे गोवंश को गोशालाओं में भी भिजवाया जाए। आवारा पशुओं ने फसलों को बर्बाद कर दिया है। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: रणजी मैच में पहुंचे सुरेश रैना व प्रवीण कुमार, ओडिशा ने 1 विकेट खोकर बनाए 146 रन

विज्ञापन

वहीं किसानों को समझाने के लिए मौके पर पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आर. डी. द्विवेदी को किसानों ने धरने पर ही बैठा लिया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी की किसानों से वार्ता हुई लेकिन, सफल नहीं हो सकी।

अधिकारियों के साथ किसानों के प्रतिनिधिमंडल का वार्ता का दौर जारी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह का कहना है कि यदि हमारी मांगें पूरी नहीं की गई तो धरना अनिश्चितकालीन शुरू कर दिया जाएगा। रात्रि में विश्राम के लिए कपड़े और भोजन आदि की व्यवस्था के लिए इंतजाम किया गया है। किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं और किसानों ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय में डेरा डाले रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें