फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली के विरोध में किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल के तौल कांटों पर सवा से डेढ़ क्विंटल तक का अंतर होने का आरोप लगाते हुए किसानों ने मिल में तौल बंद करा दी। किसान मिल के प्रधान प्रबंधक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। जबकि मिल जीएम ने घटतौली की घटना को बिजली फाल्ट बताते हुए ठीक कराने की बात कही है।
विज्ञापन

रविवार की शाम नानौता स्थित किसान सहकारी चीनी मिल के किसानों में चीनी मिल के तौल कांटों में अंतर आने पर आक्रोश फैल गया। किसान आदेश कुमार त्यागी निवासी गांव गुंडब ने बताया कि सबसे पहले उनकी गन्ने से भरी बोगी को चीनी मिल के ग्रास कांटे पर तुलवाया गया तो वजन 68.30 क्विंटल आया। किसान को तौल पर शक हुआ। उसने मिल के ही दूसरे तौल कांटे पर वजन कराया गया तो इस पर 69 क्विंटल का वजन आया। मिल के दोनो तौल कांटों पर ही एक बोगी पर करीब 70 किलो का अंतर मिलने पर किसानों का गुस्सा बढ़ गया। मौके पर गन्ना सुपरवाइजर महेंद्र सिंह पहुंचे तो किसानों ने मिल के ही चीनी तौल करने वाले कांटे पर आदेश की बोगी तुलवाने की मांग रखी। इसके बाद बोगी को चीनी तौल कांटे पर तुलवाया गया तो उसका वजन 70 क्विंटल पाया गया। ऐसे में एक क्विंटल 70 किलो का अंतर यहां मिला।
इसके बाद किसानों का पारा और चढ़ गया। भारतीय किसान संगठन के गौरव राणा, किसानों सुरेश त्यागी, रामगोपाल, अभिषेक, प्रदीप, मोहित, सलीम, शुभम, आजाद अली, कृष्णपाल, कल्लू, सुखबीर सिंह, सतेन्द्र, दीपक आदि किसानों ने मौके पर मिल जीएम को बुलवाने की मांग को लेकर शाम करीब 5 बजे तौल बंद करा दिया। किसानों की मांग थी कि पिछले 24 घंटे के दौरान मिल कांटों द्वारा किए गए घटतौली का गन्ना वापस सभी किसानों को दिया जाए। देर शाम तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था और तौल बंद पड़ी थी।
विज्ञापन

क्या कहते है तौल कांटा लिपिक -
मिल के कांटा नंबर दो पर कार्यरत तौल लिपिक सेठपाल ने बताया कि वह ग्रास कांटे पर कार्यरत है। उनके कांटे पर 30 किलो का अंतर आया हैं। यह घटतौली नहीं बल्कि मिल कांटे का फाल्ट है। जिसे ठीक कर दिया जाएगा।
नानौता चीनी मिल प्रधान प्रबंधक डा. प्रशांत कुमार ने बताया कि मिल में बिजली फाल्ट के चलते इस प्रकार की समस्या सामने आई है। बिजली कर्मचारियों को फाल्ट ठीक कराने के लिए भेज दिया गया है। घटतौली बिल्कुल भी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें