फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं और किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली

विज्ञापन
- सहारनपुर में ट्रैक्टर रैली लेकर घंटाघर चौराहे पर पहुंचे भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ता। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नकुड़/बेहट/तीतरो/नागल।
विज्ञापन

जिले के देहात में गणतंत्र दिवस पर सपा कार्यकर्ताओं और किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकाली और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र अधिकारियों को सौंपे।
नकुड़ में सपा नेता एवं पूर्व पालिका चेयरमैन खालिद खान व उनके पुत्र साहिल खान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों के विरोध में गंगोह से तहसील मुख्यालय तक ट्रैक्टर रैली निकाली। भाकियू (क्रांति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विक्रम सिंह के नेतृत्व में किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर निकाल कर राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र कोतवाल किरण पाल सिंह को सौंपा। इसमें ठा जगत सिंह, अहसान अंसारी, सलमान कस्सार, राव वाजिद, शमीम कुरैशी, छोटा सिंह, चौ कुलवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहट तहसील मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकाली और एसडीएम दीप्ति देव को ज्ञापन सौंपा। इसमें अली खान, नगर अध्यक्ष अजीम मलिक, फरहान खान, रागिब अली, इसलाम अल्वी आदि रहे। साढौली कदीम के टोडरपुर से भी अनुज अली खान, ताहिर प्रधान, चौ. हाजी मुकर्रम, फरहान खान, चौ. मैनपाल सिंह प्रधान, सोनू गुर्जर, चौ. जनेश, ब्लॉक अध्यक्ष चौ. नेत्रपाल आदि ने बेहट पहुंच ट्रैक्टर रैली में भागेदारी की। तीतरो में सपा कार्यकर्ता झाडवन स्थित फार्म हाउस पर एकत्र हुए। वहां से चौ रुद्र सैन के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली लेकर नकुड़ पहुंचे। इसमें राजेश शर्मा, पूर्व ग्राम प्रधान सतीश शर्मा, कल्याण दत्त शर्मा, देवी चंद कश्यप, बाबू विक्रम चौधरी आदि रहे। नागल में राष्ट्रीय मजदूर किसान संगठन एवं राष्ट्रीय किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड पर ट्रैक्टर रैली निकाली और बस अड्डे पर धरना दिया। देवबंद तहसीलदार हर्ष चावला को ज्ञापन देकर धरना खत्म किया। इसमें नवाब सिंह, फैयाज, समीम, जमील अहमद, विशु त्यागी, दिलशाद मलिक, शोभित, चंदन त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें