फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने लगाया तौल में आनाकानी का आराप

विज्ञापन
धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर। नवीन मंडी रसूलपुर कलां में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे नोडल अधिकारी से किसानों ने समस्याओं की झड़ी लगा दी। उनका आरोप था कि कभी नमी तो कभी बारदाने की कमी बता कर कर्मचारी तौल में आनाकानी करते हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी नियुक्त किए धीरेंद्र सिंह मंगलवार की शाम मंडी यार्ड स्थित साधन सहकारी समिति हलवाना के क्रय केंद्र पर पहुंचे, जहां उन्होंने तौल कराने के लिए लाइन में लगे राशिद अली, रमाबीर सिंह, अजय कुमार, कुशलपाल, विरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार आदि किसानों से बात की। किसानों ने उन्हें बताया कि कर्मचारी बारदाने की कमी तो कभी धान में अधिक नमी बताकर तौल करने में आनाकानी करते हैं। कुछ किसानों ने समय पर भुगतान न होने की शिकायत भी की। अपर आयुक्त ने तौल केंद्र पर मौजूद अधीनस्थों के समक्ष नाराजती जताई। उन्होंने कहा कि शासन की गाइड लाइन के अनुरूप खरीद की जाए। इसमें लापरवाही बरती तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तौल कर रहे कर्मचारियों को किसानों से अच्छा व्यवहार करने की नसीहत दी।
नोडल अधिकारी ने पीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक और जिला प्रबंधक को निर्देशित किया कि किसानों का पैसा तौल के बाद 72 घंटे के अंदर उनके खाते में पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन निर्धारित तीन सौ क्विंटल खरीद होनी चाहिए। इस दौरान डिप्टी रजिस्ट्रार आरके सिंह, एआर अशोक कुमार, एडीसीओ मेहर सिंह, एडीओ कोआपरेटिव दीपक त्रिपाठी, हलवाना सहकारी समिति के सचिव ब्रह्मपाल सिंह, तौल केंद्र के इंचार्ज मुस्तकीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें