फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी देने गए किसान की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। गांव खुदा बक्सपुर माजरा में खेत में पानी देने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब आठ बजे पंकज (32) पुत्र राजपाल सिंह अपने घर से खेतों में पानी देने लिए कहकर गया था। पड़ोसी किसानों ने बताया कि ट्यूबवेल के स्टार्टर का बटन दबाते समय बिजली का करंट लगने से पंकज गिर पड़ा। इसके बाद पड़ोसी किसान मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पंकज को अचेत अवस्था में ट्यूबवेल के पास पड़ा देखा। आनन फानन में वे उसे लेकर कसबे के एक अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना के बाद बड़गांव थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम पर भेजा गया। मृतक अपने पीछे पत्नी के साथ ही पांच और सात साल के दो बच्चे छोड़ गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक उम्मेद सिंह ने बताया कि किसान की मौत के प्रकरण में इत्तफाकिया में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें