नजीबाबाद। किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने सोमवार को विभिन्न मांगों के समर्थन में एसडीएम को मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री के नाम दिए मांग पत्र में गन्ना मूल्य बढ़ोतरी सहित कई मांगें शामिल की गईं।
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम कार्यालय पर ज्ञापन दिया। किसानों ने 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य दिए जाने, गुलदार और जंगली जानवरों से किसानों और फसल सुरक्षा के ठोस प्रबंध करने की मांग की।
उधर, भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह की उपस्थिति में किसानों ने एसडीएम को मांग पत्र दिया। किसानों ने बरसात में नष्ट हुई फसलों का किसानों को सर्वे करा कर उचित मुआवजा देने सहित कई मांगों का मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को दिया। प्रतिनिधिमंडल में बृजेश कुमार, मो. कासिम, महबूब अली, रामोद कुमार, तारा सिंह, अल्ताफ आदि उपस्थित रहे।