फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कुएं में बेहोशी की हालत में मिला चार दिन से लापता किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस की मदद से निकाला बाहर, गंभीर हालत में कराया अस्पताल भर्ती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तीतरों। चार दिन पहले घर से खेत पर जाने के बाद लापता हुए ग्राम मनोहरा निवासी किसान प्रमोद कुमार रविवार शाम अपने खेत से करीब 200 मीटर दूर स्थित कुएं में बेहोशी की हालत में पड़े मिले। प्रमोद के मिलने की सूचना से परिजन व ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसान को कुएं से बाहर निकलवा कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोह भेजा। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
गांव निवासी किसान प्रमोद कुमार बुधवार शाम अपने खेतों में देखभाल के लिए गया था। इसके बाद किसान देर रात तक घर वापस नहीं लौटा था तो परिजनों ने गांव के जानकार लोगों से पूछताछ की थी लेकिन कोई सुराग नही लग सका था। बेटे आजाद सिंह ने बताया कि पिता के पास मोबाइल फोन भी था, जो लगातार बंद आ रहा था। इसके बाद से परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश में जुटे थे। परिजनों ने शुक्रवार शाम पुलिस को तहरीर देकर किसान की तलाश की गुहार लगाई थी। इसी दौरान रविवार देर शाम परिजन किसान की तलाश करते हुए फिर से खेतों की ओर पहुंचे। खेत से दो सौ मीटर दूर जंगल की तरफ एक खेत में स्थित पुराने कुंए में झांकने पर प्रमोद उसमें पड़ा दिखाई दे गया। कुएं के आस पास काफी घास खड़ी थी। इसी वजह से पहले के तलाशी अभियान के दौरान इसकी तरफ किसी ने तव्वजों नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने अन्य ग्रामीणों तथा पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सचिन पूनिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसान को कुएं से बाहर निकलवाकर तत्काल अस्पताल भिजवाया। सीओ गंगोह शैलेंद्र प्रताप गौतम का कहना है कि किसान के कुएं में गिरने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। किसान के सामान्य स्थिति में आने के बाद ही स्थिति पूरी स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें