फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश, ओलों ने 15 फीसदी फसल को चौपट किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश, ओलों ने 15 फीसदी फसल को चौपट किया
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में लगातार तीन दिन से भारी बारिश और ओलावृष्टि से करीब 15 फीसदी फसल चौपट हो गई है। मार्च के महीने में रिकार्ड बारिश और ओलों के कारण फसलों को हुए नुकसान का आंकलन करने के बाद कृषि विभाग की टीम ने यह प्राथमिक रिपोर्ट तैयार की है। अभी राजस्व विभाग के स्तर पर आंकलन किया जाना है। सबसे अधिक नुकसान गेहूं और सरसों की फसल को हुआ है। वहीं, रविवार को चटक धूप निकलने और मौसम में सुधार से किसानों ने कुछ राहत महसूस की। किसान यही दुआ करते रहे कि आगे भी इसी तरह का मौसम बना रहे ताकि फसलों को और नुकसान न पहुंचे।
एसडीएम सदर सदर अनिल कुमार सिंह और जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह ने बरसात और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने तहसील सदर के ग्राम पुडेन धनकरपुर, लश्करपुर उर्फ चमारीखेड़ा, सोना सैय्यद माजरा, हरौड़ा मुस्तकम और हरौड़ा अहतमाल का दौरा किया। गेहूं की फसल में 10 से 15 प्रतिशत तक नुकसान माना जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई दिन से हो रही बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं, सरसों, मटर एवं सब्जियों को अधिक नुकसान पहुंचा है। तेज हवा और बारिश से गेहूं की फसल आंशिक रूप से खेतों में गिर गई है। तहसील के लेखपालों से ग्रामवार एवं गाटावार सर्वे कराया जा रहा है। अभी तक हुए सर्वे के अनुसार गेहूं की फसल को 10 से 15 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक शमीम अहमद, वीरेंद्र सैनी, मनोज शर्मा, लेखपाल अजय, पंकज कौशिक, उत्तम कुमार, रब्बानी राव, संतोष कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज कृषि मंत्री करेंगे फसलों के नुकसान की समीक्षा
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जिले में पहुंचकर सोमवार को बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में वे फसलों की क्षति और पीड़ित किसानों की मदद पर मंथन करेंगे। इस बैठक के लिए कृषि, राजस्व सहित अन्य विभागों के अफसर तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें