फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खेत पर जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। आधी रात में घर से खेत के लिए निकले किसान का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। किसान दुर्घटना का शिकार हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेजा। मृतक के बेटे ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मृतक के बेटे योगेश ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता जगदीश (55) पुत्र भगली शनिवार रात करीब 11 बजे साइकिल से खेत पर जाने को कह कर निकले थे। रविवार सुबह तक जब वह नहीं लौटे तो उन्होंने खेत पर तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि एक शव नागल टपरी मार्ग पर लखनौर के निकट मिला है। मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान उनके पिता जगदीश के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जगदीश पांच बीघा जमीन का छोटा किसान था। मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था। थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें