सहारनपुर। फार्म आजीविका सखी कृषि कार्य करने वाली महिलाओं को जागरूक करेंगी और उनकी आमदनी में वृद्धि के लिए मददगार बनेंगी। इसके लिए फार्म आजीविका सखियों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया है।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिवसीय फार्म आजीविका सखी के आवासीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आईके कुशवाहा और मत्स्य पालन की उपनिदेशक मुक्ता सिंह ने किया।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक अनुज कुमार ने फार्म आजीविका सखियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। साथ ही कृषि के क्षेत्र में महिला किसानों की आजीविका में वृद्धि के बारे में बताया।
कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. आईके कुशवाहा ने केंद्र पर दिए जाने वाले प्रशिक्षण के बारे में बताया और मशरूम की खेती के माध्यम से बेहतर मुनाफा कमाने की जानकारी दी।
मत्स्य विभाग की उपनिदेशक मुक्ता सिंह ने कहा कि महिला किसान यदि मछली पालन करें तो अच्छा पैसा कमा सकती हैं। ब्लॉक मिशन मैनेजर सरसावा डॉ. जयप्रकाश यादव ने पशुपालन के माध्यम से आजीविका में वृद्धि के बारे में बताया। उन्होंने पशुओं के टीकाकरण व पशु बीमा कराने पर विशेष बल दिया। ब्लॉक मिशन प्रबंधक पुंवारका भानु प्रताप यादव ने बताया गरीब महिला किसानों को संगठित करके और नई कृषि पद्धतियों से उन्नतशील फसल पैदा करके आय दोगुना की जा सकती है। इस अवसर पर बलिया खेड़ी, नागल, पुंवारका, सरसावा, विकास खंड की 32 फार्म आजीविका सखी मौजूद रहीं।