फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निलंबित पादरी के परिवार पर लगाया नोटिस बोर्ड फाड़ने का आरोप

Wed, 23 Sep 2026 02:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में एक चर्च के निलंबित पादरी के परिवार पर नोटिस बोर्ड फाड़ने का आरोप लगाया है। अपर गंगेस सेक्शन के अध्यक्ष बरकत मसीह ने कोतवाली सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक को शिकायत कर चर्च परिसर और संपत्ति की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

बरकत मसीह की ओर से दिए गए शिकायत पत्र के मुताबिक, चर्च से जुड़े पादरी को एक मामले में गिरफ्तार कर किया था। इसके बाद से उन्हें संगठन ने निलंबित कर रखा है। प्रबंधन का दावा है कि संपत्ति की सुरक्षा के लिए चर्च परिसर में लगाया गया नोटिस बोर्ड को उन्हीं के परिजनों ने नुकसान पहुंचाया। पूरे मामले की जांच के लिए अपर गंगेस सेक्शन की ओर से जांच कमेटी गठित है। जांच पूरी होने तक चर्च भवन, मुख्य द्वार, पादरी कार्यालय, रिकॉर्ड और अन्य संपत्ति की सुरक्षा के लिए ताले लगाए जाएंगे। एक अधिकृत व्यक्ति को परिसर की देखभाल की जिम्मेदारी दी जाएगी और 24 घंटे सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी भी तैनात किया जाएगा। उन्होंने पुलिस से परिसर और संपत्ति की सुरक्षा की मांग की है। उधर, एसपी सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि मामले में संज्ञान आया है और संपत्ति से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें