फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में अकेली छोड़ी महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती करा शादी में गए परिजन, महिला की मौत
विज्ञापन

तीतरो। बीमार महिला का उपचार कराने गए रिश्तेदार उसे अस्पताल में छोड़ कर शादी समारोह में चले गए। इसी बीच इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

बहलोलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ठोल्ला के 40 वर्षीय गीता पत्नी बबली काफी समय से बीमार थीं। परिजन जीविकोपार्जन के लिए भट्टे पर मजदूरी करते हैं। महिला के रिश्तेदार इलाज कराने के लिए उसे सहारनपुर के निजी अस्पताल में लेकर आए थे, जहां चिकित्सकों ने महिला का इलाज करना शुरू कर दिया। इसी दौरान रिश्तेदार महिला को छोड़कर एक शादी समारोह में चले गए। इसी बीच उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को बुलाकर महिला के संबंध में जानकारी दी। अस्पताल पहुंची सहारनपुर पुलिस ने तीतरो पुलिस को बुलाकर मृतका के शव को उनके परिजनों को सुपुर्द करने को कहा। तीतरो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। जहां परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें