फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जेल से छूटे युवकों को ले जा रहे परिवार पर किया हमला

Thu, 12 Feb 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में जेल से रिहा हुए दो युवकों को घर ले जा रहे परिवार पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने रास्ता रोककर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और लाठी-डंडों से मारपीट की। एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने चार नामजद समेत नौ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर बादशाहपुर निवासी एसडी कंवरपाल ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ सचिन व अभिषेक को जिला कारागार से रिहा होने के गांव लेकर जा रहे थे। जब वह हकीकत नगर में रामलीला मैदान चौक पहुंचे, तभी वहां पहले से खड़े कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद गाली-गलौज शुरू कर दी।
जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और थप्पड़-मुक्कों से हमला कर दिया। हमले में कंवरपाल का बेटा अनुज गंभीर घायल हो गया। शोर सुनकर कुछ लोगों से बीच-बचाव कराने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी बीच नहीं आने की धमकी दी। इसके बाद सभी हमलावर अपने-अपने वाहनों पर भाग निकले। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घायल अनुज जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने राहुल निवासी राजौरी गार्डन, सुदांशु निवासी मदनुकी, तालिब, औरंगजेब निवासी शेखपुरा कदीम और चार-पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि मारपीट मामले की थाने में तहरीर आ गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें