फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाम में गिरावट, खरीदारों का अभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना की दूसरी लहर के बाद कर्फ्यू हट गया, बाजार खुल गए, लेकिन सराफा बाजार में अपेक्षित चहल पहल नहीं है। दुकानों पर ग्राहकों की कमी नजर आती है। आलम यह है कि 22 कैरेट के सोने का दाम एक महीने में छह हजार रुपये कम होने के बावजूद खरीदार कम हैं। मौजूदा हालत से कारोबारी मायूस है, क्योंकि शादियों का सीजन निकल चुका है।
विज्ञापन

ऊपर से हॉलमार्किंग के साथ ही यूआईडी की बाध्यता भी कारोबारियों को बेचैन कर रही है। स्थिति यह है कि बड़े कारोबारी का प्रतिमाह अनुमानित खर्च एक लाख रुपये से ज्यादा है, जो दुकान के नौकर, कारीगर, बिजली बिल आदि को जोड़कर बनता है। कारोबार में गिरावट से यह खर्च भी भारी लग रहा है।
-- लाइसेंस फीस खत्म होने पर बढ़े आवेदन
ज्वेलरी कारोबारियों को हॉलमार्किंग लाइसेंस लेने के लिए पूर्व में फीस निर्धारित थी, लेकिन अब उसे माफ कर दिया गया है। पूर्व में सहारनपुर में सात ही कारोबारियों के पास हॉलमार्किंग लाइसेंस थे, लेकिन फीस माफ होने के बाद यह संख्या 60 तक पहुंच गई है, जो बीआईएस (भारतीय मानक ब्यूरो) के पोर्टल पर भी डाली जा रही है।
विज्ञापन

कारोबारियों की बात
-- शादियों का सीजन निकल गया, जिस कारण काफी नुकसान हुआ। उत्तराखंड और सहारनपुर में शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी है, जिस कारण वहां का ग्राहक भी नहीं आ पा रहा है। जिन कारोबारियों ने 15 जून से पहले हॉलमार्किंग लाइसेंस लिए, उनकी भी फीस माफ होनी चाहिए। -- संजीव जैन, अध्यक्ष, सराफा कारोबारी एसोसिएशन
-----
सरकार को कारोबारियों की चिंता नहीं है। हॉलमार्किंग का स्वागत है, लेकिन यूआईडी से मुश्किल है, क्योंकि हर ग्राहक अपने पैनकार्ड और आधार कार्ड की कॉपी देने में हिचकिचाता है। खर्चे लगातार बढ़े हैं, जिस कारण ज्वेलरी खरीदने में लोगों की दिलचस्पी घटी है। -- निशांत जैन, सराफा कारोबारी
-----
नई नीति के बाद हॉलमार्किंग सेंटर बेमानी हो जाएंगे। क्योंकि 40 लाख से कम के टर्नओवर वालों को हॉलमार्किंग से मुक्त किया है, बड़े कारोबारी के पास निर्माता से ही हॉलमार्किंग की ज्वेलरी पहुंचेगी। ऐसे में हॉलमार्किंग सेंटर का काम और प्रभावित होगा। -- प्रदीप जैन, संचालक, हॉलमार्किंग सेंटर
विज्ञापन

------- आंकड़ों की जुबानी
800 से ज्यादा कारोबारी जिले भर में हैं
250 करोड़ से ज्यादा है सालाना टर्न ओवर
01 हॉलमार्किंग सेंटर है सहारनपुर में
60 कारोबारियों ने हॉलमार्किंग लाइसेंस लिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें