फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्वपीठ शाकंभरी देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी परिक्षेत्र में स्थित बाबा भूरादेव मंदिर। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
शाकंभरी (सहारनपुर)। वेस्ट यूपी के ऐतिहासिक स्थल सिद्ध पीठ श्री देवी में फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर आस्था एवं विश्वास का सैलाब उमड़ा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आदिशक्ति मां शाकंभरी देवी के दरबार में हाजिरी लगाई और परिवार की सुख समृद्धि के लिए मन्नत मांगी।
विज्ञापन

सिद्ध पीठ में लगे होली मेले व रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से सिद्ध पीठ में श्रद्धालुओं ने तीन से चार घंटे लंबी लाइन में लगकर मां भगवती के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और मन्नत मांगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रद्धालुओं ने पहले बाबा भूरा देव और उनके उपरांत मां शाकंभरी के दर्शन किए। मान्यता है कि मां शाकंभरी द्वारा दिए गए वरदान के अनुसार बाबा भूरा देव के दर्शनों के बिना उनके दर्शन अधूरे माने जाते हैं। सिद्ध पीठ में दद्दा आश्रम, रक्त दंतिका आश्रम, शंकराचार्य आश्रम के अलावा जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया ।
दोपहर तक सिद्ध पीठ में श्रद्धालु मां शाकंभरी के दर्शनों के लिए पहुंचे। मंदिर से लेकर पुलिस चौकी तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी हुई थी। भीड़ के मद्देनजर सीओ बेहट विजयपाल सिंह एवं कोतवाली प्रभारी मिर्जापुर ने खुद व्यवस्था बनाने की कमान संभाल रखी थी। सिद्धपीठ में आने वाले सभी वाहनों को भूरा देव से पहले ही नदी में रोका जा रहा था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मिर्जापुर विरेश पाल गिरि ने बताया कि मेले में एक प्लाटून पीएसी,10 उपनिरीक्षक, छह महिला कांस्टेबल ,20 पुरुष कांस्टेबल, एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी, दो एपी गारद की व्यवस्था की। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर व्यवस्थापक राणा आतुल्य प्रताप सिंह ने बताया होली मेले की तैयारी पूर्ण कीं। भक्तों की सुविधाओं के लिए पथ प्रकाश के अलावा मंदिर क्षेत्र में पेयजल के लिए दो टैंकर की व्यवस्था की। इसके अतिरिक्त 10 अस्थाई प्याऊ भी बनाए। साथ ही 10 अस्थाई शौचालय एवं महिलाओं के लिए 5 स्नानघर भी बनाए । सिद्ध पीठ से भूरा देव तक प्रकाश की व्यवस्था की। श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क दवाइयां और पार्किंग की भी व्यवस्था की। मेले में सफाई के लिए 20 कर्मचारी भी उपलब्ध रहेंगे। इस बार ओवर हैड ब्रिज नहीं लगाया।
गड्ढों में तब्दील हुआ 16 किमी सड़क मार्ग
सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी में माता के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं को सड़क टूटने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आने के बाद भी बेहट से शाकंभरी तक 15 किमी लंबे सड़क मार्ग को ठीक नहीं। कबेहट से लेकर सिद्धपीठ तक करीब 16 किमी लंबा सड़क मार्ग गड्ढों में तब्दील है, इस कारण माता के भक्त परेशान हो रहे हैं।। फतेहपुर कलां के प्रधान नाथीराम, हसनपुर के प्रधान संदीप चौहान, बेहट निवासी योगेश शर्मा आदि ने डीएम से हस्तक्षे पर सड़क की मरम्मत की मांग की।

सिद्धपीठ में देवी दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु।- फोटो : SAHARANPUR

सिद्धपीठ में देवी दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें