सहारनपुर। लोकतंत्र के महापर्व में पहली बार वोट डालने आए युवा उत्साहित नजर आए। पहली बार वोट डालकर उनके चेहरे खिल गए। युवाओं ने खुद वोट डालकर लोगों को भी जागरूक किया।
विधानसभा चुनाव को लेकर हुए मतदान ऐसे युवा बड़ी संख्या में नजर आए, जिन्होंने पहली बार वोट डाला है। नीलकंठ विहार निवासी वासु गुप्ता ने कहा कि उन्होंने पहली बार मतदान किया है। इसको लेकर वह कई दिन से उत्साहित थे। इसी तरह गागलहेड़ी निवासी वैष्णवी भारद्वाज ने भी मतदान किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने उत्साह और नई उमंग के साथ सुबह सबसे पहले मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट किया। प्रतापनगर निवासी गौरव वर्मा ने कहा कि परिवार संग उन्होंने पहली बार मतदान किया। लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेकर उनको काफी अच्छा लगा है। जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिलने पर वह बेहद खुश हैं। सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र के गांव आदित्य व सचिन ने भी पहली बार वोट कर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि खुद वोट डालने के बाद ग्रामीणों को भी वोट डालने के लिए युवाओं की टोली के साथ प्रेरित किया। इसी तरह मोहल्ला छत्ताजंबूदास निवासी राफे सिद्दीकी ने वोट कर खुशी जाहिर की। राफे ने कहा कि वोट डालने के बाद से वह बेहद खुश हैं। अब वह भी जनप्रतिनिधि चुनने के भागेदारी बन गए हैं।
सोशल मीडिया पर डाले फोटो
युवाओं ने पहली बार वोट डालकर सोशल मीडिया पर अंगुली पर लगी स्यासी दिखाते हुए फोटो खिंचवाए और सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इसी तरह ज्यादातर युवाओं ने सोशल मीडिया पर छाए रहे और लोगों से भी लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने की अपील करते रहे।
लोकतंत्र का महापर्व मनाने के साथ ही खेला क्रिकेट
सहारनपुर। शहर और देहात क्षेत्रों में युवाओं ने सुबह पहले वोट किया। इसके बाद गांव और शहर में मैदान पर पहुंचकर क्रिकेट खेला। अंबाला रोड स्थित गांव भऊपुर के मैदान युवा क्रिकेट खेलते हुए नजर आए। इसी तरह युवा लेबर कॉलोनी के मैदान पर बास्केट बाल खेलते हुए दिखे।
पहली बार वोट डालने वाले सचिन- फोटो : SAHARANPUR
पहली बार वोट डालने वाले राफे सिद्दीकी- फोटो : SAHARANPUR
पहली बार वोट डालने वाले वासु गुप्ता- फोटो : SAHARANPUR
पहली बार वोट डालने वाली वैष्णवी भारद्वाज- फोटो : SAHARANPUR
पहली बार वोट डालने वाले गौरव वर्मा- फोटो : SAHARANPUR
पहली बार वोट डालने वाले आदित्य कुमार- फोटो : SAHARANPUR