फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सांसद के भतीजे से मांगी 15 लाख की रंगदारी, पुलिस ने एक आरोपी हिरासत में लिया

Tue, 05 Sep 2023 11:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के भतीजे से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। पुलिस ने एक आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
व्यापारी से रंगदारी मांगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के भतीजे से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। सांसद के पास नौकरी करने वाले युवक की शिकायत पर जनकपुरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


सांसद हाजी फजलुर्रहमान के नौकर सलीम की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 31 अगस्त को थाना कुतुबशेर की नदीम काॅलोनी निवासी फरमान तथा सलमान सांसद के भाई के लिंक रोड स्थित आवास पर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: Teachers Day 2023: समाज को दे रहे नए आयाम..., राह दिखाने वाले शिक्षकों को प्रणाम

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने मीट फैक्टरी चलाने वाले सांसद के भतीजे मोनिस से कहा कि इसमें ढेरों अनियमितता हैं और इसकी ऑनलाइन शिकायत की गई है। यदि फैक्टरी चलानी है तो कुछ खर्च करना होगा, नहीं तो वह फैक्टरी को बंद करवा देंगे।

आरोपियों ने मोनिस से 15 लाख रुपये की मांग की और न देने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बता दें कि सांसद की गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव हरोड़ा में मीट फैक्टरी है।

सोमवार को मामले की शिकायत की गई, जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। जो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर आया हुआ था। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें