व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की कार्यकारिणी का विस्तार
सहारनपुर। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की बैठक में जिलाध्यक्ष नरेश धीमान ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। उन्होंने सर्वेश गुप्ता, केवल कृष्ण गुंबर और विजय कालड़ा को जिला उपाध्यक्ष नामित किया।
पुल खुमरान स्थित सभागार में जिलाध्यक्ष ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने अश्वनी गुप्ता, विपिन सलूजा, दीपक भार्गव, दीपक रहेजा, राकेश कल्याण, दिवाकर मल्होत्रा और अनुज जैन को महानगर उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। विवेक गोयल को महानगर मीडिया प्रभारी, सन्नी टक्कर, रवि राठौर, महेश सचदेवा, विभोर वासुदेव, गौरव अरोड़ा एवं सन्नी डूमरा को महानगर मंत्री बनाया। राजेंद्र कुमार और मोहित गुप्ता को कार्यकारिणी का सदस्य नामित किया है। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण में जुटने का आह्वान किया। जिला महामंत्री मनोज ठाकुर ने सभा का संचालन किया। इस दौरान प्रवीण छाबड़ा, मामचंद पांचाल, सुनील शर्मा, विजय गुप्ता, प्रदीप शर्मा, नवीन सिंघल, सरदार राजेंद्र सिंह कोहली, राजकुमार कालड़ा आदि मौजूद रहे।