फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में ब्राहमणों के पलायन की घटना पर आक्रोश जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है और पुलिस राजनीतिक लोगों का मोहरा बनकर कार्य करने में लगी है। उन्होंने कहा जिस प्रकार से ब्राह्मण समाज के ऊपर पूरे प्रदेश में अत्याचार किए जा रहे हैं, उससे स्पष्ट होता है कि प्रशासन केवल भाजपा नेताओं की कठपुतली बनकर रह गया है। उन्होंने शामली में ब्राह्मणों के पलायन की घटना को भी सरकार की विफलता बताया। उन्होंने कहा आने वाले 2022 के चुनाव में जनता भाजपा का सफाया करने का काम करेगी।
यहां जारी बयान में चौधरी रुद्रसैन ने कहा आए दिन बलात्कार, लूट, पलायन जैसी खबरों से उत्तर प्रदेश की छवि पर जो कुठाराघात हो रहा है, वह पीड़ा दायक है। जिस उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प समाजवादी पार्टी ने लिया था, आज वह उत्तर प्रदेश और उसकी जनता चीख चीख कर जिम्मेदारों को अपनी आवाज सुनाने का प्रयास कर रही है जो पिछले साढे़ तीन साल से सत्ता पर काबिज हैं। उन्होंने कहा योगी सरकार कान में तेल डाले बैठी है। वह उत्तर प्रदेश की जनता की कोई भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जेईई व नीट की परीक्षा के संबंध में हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाना लोकतंत्र की हत्या करने के समान है। जिस प्रकार से एक वीडियो में महिला पुलिसकर्मी पुरुषों पर लाठीचार्ज करती हुई नजर आ रही है, इससे साफ पता चलता है कि प्रदेश में कानून नाम की चीज खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें