सहारनपुर। देश में 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने थैंक्यू मोदीजी लिखे पोस्टर हाथों में लेकर मानव शृंखला बनाई।
गांव तल्हेड़ी स्थित सोमनाथ डिग्री कॉलेज में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विपिन सिरोही के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों द्वारा अनूठे अंदाज में मानव शृंखला बनाई। जिलाध्यक्ष विपिन सिरोही ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही प्रदेश सरकार, वैज्ञानिकों, डॉक्टरों नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ और कोरोना वारियर्स को इस इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस दौरान जिला महामंत्री वैभव अग्रवाल, सागर चौधरी, कालेज प्रबंधक अंकित शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गुड्डू शिवपुर, देवेंद्र राणा, जिला मंत्री कामेंद्र राणा, शिवांश त्यागी, मनीष शर्मा, विकास चौधरी, मनोज चौहान, सचिन, नीरज चौधरी और शुभम त्यागी आदि मौजूद रहे।
उधर, शहर में डा. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मानव शृंखला बनाई गई। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के स्वास्थ्यकर्मियों एवं वैज्ञानिकों द्वारा अद्भुत कार्य किया गया है। इसकी पूरे विश्व में सराहना हो रही है। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में न केवल वैक्सीन तैयार की गई बल्कि 100 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। इससे निश्चित ही भारतवासी कोरोना जैसी महामारी से स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस दौरान महामंत्री हितेश शर्मा, राहुल झाम्ब, उपाध्यक्ष जितेन सचदेवा, दीपक सैनी, हरजीत नरूला, सागर कटारिया, कुणाल निझावन, धीरेंद्र, सारांश शर्मा, चिराग गुप्ता, हरीश धीमान, रक्षिता पंडित, अनुज शर्मा, राहुल चौहान, हरिराम आदि उपस्थित रहे।