बेहट के गांव फैजाबाद में आग लगने से जला मकान
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव फैजाबाद में घर में आग लग गई। इससे घर में रखे गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में एक महिला झुलस गई। जबकि करीब एक लाख रुपये का घरेलू सामान भी जल गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
हादसा शनिवार की आधी रात में करीब सवा 12 बजे हुआ। गांव फैजाबाद निवासी सईद पुत्र मनीरा अपने परिवार के साथ अपने छप्पर के बने घर में सो रहा था। अचानक घर में आग लग गई। जब तक सईद और उसके परिवार के लोगों की आंख खुली और उन्होंने शोर मचाया, तब तक घर के अंदर रखे गैस सिलिंडर ने भी आग पकड़ ली और उसमें विस्फोट हो गया। इस दौरान ताहिर की पत्नी रसीला उसकी चपेट में आकर झुलस गई। सूचना मिलने पर थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। सईद व उसके पुत्र ताहिर ने बताया घर में आग लगने से करीब एक लाख रुपये का सामान जल गया। ग्राम प्रधान चौधरी मोहम्मद सलीम ने पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की।
बेहट के गांव फैजाबाद में आग लगने से झुलसी महिला।- फोटो : SAHARANPUR