फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में एक बदमाश और एक सिपाही घायल

विज्ञापन
चिलकाना में घायल सिपाही विदोष को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
मुठभेड़ में एक बदमाश और एक सिपाही घायल
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। थाना पुलिस तथा गो तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि इसी में एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि दो भागने में कामयाब रहे। बदमाशों के पास से एक पिकअप गाड़ी, दो तमंचे, एक खुखरी बरामद हुई है।
रविवार देर रात थाना चिलकाना प्रभारी मनोज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम टोडरपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग कर रही थी। रात करीब 12 बजे पुलिस टीम ने एक पिकअप गाड़ी को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने अपनी गाड़ी को भगाने का प्रयास किया, लेकिन सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी वहां खड़ी बस से टकरा गई। बदमाश गाड़ी छोड़कर भागने लगे तथा पुलिस पर फायर किया। बदमाशों की गोली से कांस्टेबल विदोष घायल हो गया। गोली उसके कंधे से नीचे लगी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा करते हुए जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश की टांग में गोली लगी। घायल बदमाश जगीर पुत्र जोगेंद्र निवासी सौवनमाजरा थाना बराड़ा जिला अंबाला, हरियाणा है। पुलिस ने कांबिंग करते हुए दो और बदमाश राशिद उर्फ इद्दा पुत्र रमजानी निवासी मोहल्ला जाकिर हुसैन चिलकाना तथा जुमशैद उर्फ लांडा पुत्र यासीन निवासी दुमझेड़ा थाना चिलकाना को दबोच लिया। दो बदमाश फरार होने में कामयाब रहे। इनके पास से एक पिकअप गाड़ी, दो तमंचे, चार कारतूस, दो खोखा, एक खुखरी बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने खुद को गोतस्करी में शामिल होना स्वीकार किया है। कबूला कि वे हरियाणा से गोवंश लाकर उत्तर प्रदेश में बेचते है। पुलिस ने घायल सिपाही विदोष तथा घायल बदमाश जगीर सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि पकडे़ गए बदमाश और उनके फरार साथियों के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमले, आर्म्स एक्ट, गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगा कर चलाने सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बदमाशों का आपराधिक इतिहास
बदमाश जगीर सिंह पर यमुनानगर, लाडवा, अंबाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) मुहाली, पंचकूला (पंजाब) में चोरी, गोतस्करी, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट में 26 मुकदमे दर्ज है।
जबकि जमशैद उर्फ लांडा पर थाना चिलकाना, गंगोह, कुतुबशेर, सरसावा में गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर, आर्म्स एक्ट, चोरी, गोतस्करी, जाने से मारने का प्रयास सहित 10 मुकदमे है।
विज्ञापन

रशीद उर्फ इद्दा पर संगरुर पंजाब, शहजादपुर, फरखपुर सदर, पंजोखरा (हरियाणा) में गोतस्करी, चोरी, जानलेवा हमला करने के छह मुकदमे दर्ज हैं।

घायल बदमाश जगीर सिंह को ले जाते पुलिसकर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें