बेहट। कस्बे के आनंद बाग में गैस वैल्डिंग की टंकी फटने से हड़कंप मच गया। विस्फोट से टंकी के लोहे के टुकडे़ दूर तक जाकर गिरे। एक बालक की उंगलियां भी जख्मी हो गई। उसे अस्पताल भेजा गया है। गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
हादसा मंगलवार को अपराह्न 11 बजे हुआ। पेट्रोल पंप के पास आनंद बाग में साहिल कार वर्कशाप पर अचानक गैस वैल्डिंग की टंकी फटने से जोरदार धमाका हुआ। इससे अफरातफरी मच गई। विस्फोट से टंकी के लोहे के टुकड़े दूर तक जाकर गिरे। हादसे में वर्कशाप पर काम करने वाला जुनैद (12) पुत्र महबूब निवासी खिड़का भटकव्वा की उंगलियां जख्मी हो गई। उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया। गनीमत रही कि विस्फोट के दौरान वर्कशाप और आसपास दुकानों पर काम करने वाले लोग दूर तक जाकर गिरे लोहे के टुकड़ों की चपेट में नहीं आए। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।