फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकारिणी समिति की बैठक आज, हंगामा होने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर, 21 अगस्त। नगर निगम बोर्ड की कार्यकारिणी समिति की बैठक आज महापौर कार्यालय में अपराह्न तीन बजे से होगी, जिसमें विभिन्न बिंदुओं को लेकर समिति सदस्यों द्वारा हंगामा किए जाने के आसार हैं। कईं सदस्य पूरी कागजी तैयारी के साथ बैठक में शामिल होने वाले हैं, जिससे अधिकारियों के तर्क पर तुरंत जवाब दिया जा सके।
विज्ञापन

महापौर कार्यालय में आज होने वाली बैठक में 24 जून को स्थगित की गई बैठक के प्रस्ताव संख्या 227 से 239 तक पर चर्चा और पुष्टि की जाएगी। इसके अलावा इमरजेंसी के नाम पर पूर्व नगरायुक्त के काल में कराए गए निर्माण कार्यों को लेकर हंगामा होने के आसार हैं।
समिति सदस्यों का कहना है कि इमरजेंसी के नाम पर हुए कार्यों में भारी अनियमितता बरती गई है। जिन कार्यों के भुगतान पर कार्यकारिणी समिति ने जांच होने तक रोक लगा दी थी। निगम ने उनका अधिकारियों ने उनका भी भुगतान कर दिया है। जिससे कहीं ना कहीं गलत काम करने वाले ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का काम किया गया है। इसके अलावा चकराता रोड पर बेहट बस अड्डा के पास खाली पड़े नगर निगम के भूखंड को लेकर भी चर्चा होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें