फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनरीक्षित बजट पर चर्चा को कार्यकारिणी समिति की बैठक आज फिर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के पुनरीक्षित बजट पर चर्चा के लिए एक बार फिर बैठक बुलाई गई है, जो 26 नवंबर यानी आज महापौर कार्यालय में अपराह्न तीन बजे से शुरू होगी। पुनरीक्षित बजट को लेकर समिति सदस्य पार्षदों के कई सवाल हैं, जिन्हें लेकर फिर से हंगामा होने की संभावना है।
विज्ञापन

पुनरीक्षित बजट पर चर्चा के लिए 20 नवंबर को बैठक बुलाई गई थी, मगर बैठक में दीपावली मेले को लेकर अधिकारियों, महापौर और पार्षदों के बीच नोकझोंक हुई थी, जिसकी वजह से पुनरीक्षित बजट पर चर्चा नहीं हो सकी थी। केवल समिति सदस्य पार्षदों से प्रस्ताव लिए गए थे, जिन पर मुहर लगी थी। 20 नवंबर को ही महापौर संजीव वालिया ने 26 नवंबर को बैठक पुन: बुलाने की घोषणा की थी। ऐसे में बैठक दोबारा कराई जा रही है, जिससे पुनरीक्षित बजट पर चर्चा की जा सके। बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि बीते नौ माह से नगर निगम बोर्ड की बैठक नहीं हुई है। जिसे लेकर भी कुछ पार्षद व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
पांच लाख रुपये की वसूली की
सहारनपुर। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर तथा नगर आयुक्त राजेश कुमार यादव के निर्देशन में बृहस्पतिवार को कर वसूली शिविर लगाया गया। मानकमऊ में लगे शिविर में पांच लाख रुपये की वसूली की गई। इसके अलावा एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी के टावर का कर जमा कराने के लिए 15 दिन का समय दिया गया। इस मौके पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रविश चौधरी, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, प्रवर्तन दल से हेमराज, नवाबुद्दीन, पवन, प्रवीन, गृहकर विभाग से राजस्व निरीक्षक सुशील कुमार, कर संग्रहकर्ता विवेक जैन, लिपिक मोना गर्ग, होमगार्ड राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें