बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन अंबाला रोड स्थित राइजिंग बैडमिंटन एकेडमी में किया गया। इसमें जिले भर के अंडर-15 और अंडर-17 बालक और बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। समापन पर विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया गया।
अंडर-15 बालक वर्ग के एकल मैच में सार्थक सोम ने विभोर बहुगुणा को 30-25 के स्कोर से हराकर मैच जीता। बालिकाओं के एकल वर्ग में अर्शिया दुआ ने अलीशा को 30-22 से हराकर खिताब जीता। अंडर-17 बालकों के एकल वर्ग में अक्षत डोलका ने प्रदीप कुमार को 30-17 से हराकर मैच जीता। अंडर-17 बालिकाओं के एकल वर्ग में अलिशा मलिक ने अर्शिया दुआ को 30-26 से हराया। युगल मुकाबलों में अंडर -15 बालकों के वर्ग में सार्थक सोम व विभोर की जोड़ी विजेता रही। बालिकाओं के युगल वर्ग में गीता ढींगरा व अदीबा की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 बालिकाओं के युगल मुकाबले में तन्वी और यश्वी धारिया ने ऋत्विवा एवं अनन्या को 30-22 से हराकर फाइनल मैच जीता। अंडर- 17 बालकों के युगल मुकाबले में अतुल-प्रदीप की जोड़ी ने सार्थक सोम-विभोर को 21-17 एवं 21-18 से हराकर खिताब जीता। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पशु चिकित्सक डॉ. धर्मराज सिंह, योगाचार्य सुनील कुमार, वरिष्ठ खिलाड़ी गौरव कपिल, अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर विवेक कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में अंशुल कुमार, मनीष कुमार, गार्गी धीमान, शब्द, निखिल रेफरी रहे। समापन अवसर पर दीपिका, विवेक सोम, दिव्यांश रस्तोगी, तेजस्वी चौहान, रीमा सिंह, संजीव, रोहित शर्मा, मो. तैमूर आदि मौजूद रहे।