फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 15 किमी दूर बना दिया परीक्षा केंद्र, आपत्तियों की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण में नियमों की अनदेखी की गई है। बोर्ड ने कई विद्यालय के परीक्षार्थियों का सेंटर 10 से 15 किलोमीटर दूर बना दिया है। अब इन आपत्तियों का समिति 20 दिसंबर तक निस्तारण करेंगी।
विज्ञापन

अगले साल होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 113 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाना प्रस्तावित किया है। इन केंद्रों पर 14 दिसंबर तक विद्यालयों से आपत्तियां मांगी गई। करीब 96 आपत्तियां डीआईओएस कार्यालय में आईं हैं। इनमें सबसे ज्यादा आपत्तियां केंद्रों के अधिक दूर बनाने की है। अभिनव इंटर कॉलेज बालपुर हलालपुर में कक्षा 10 एवं 12 के संस्थागत परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र राजकीय हाईस्कूल बुड्ढाखेड़ा सरसावा को बनाया गया है, जो परीक्षा केंद्र लगभग 15 किलोमीटर दूर है, जहां परीक्षार्थियों के आवागमन का उचित साधन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में विद्यालय का केंद्र बदलकर नजदीक का परीक्षा केंद्र बनाया जाए।
गोचर शिव मंदिर हाईस्कूल कुराली-छपार के परीक्षार्थियों का केंद्र विद्यालय से 12 दूर पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज ढायकी बना दिया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि परीक्षार्थियों का केंद्र नकुड़ या अंबेहटा के किसी भी विद्यालय में बनाया जाए। राजकीय इंटर कॉलेज कमेला रोड में हाईस्कूल में 380 व इंटरमीडिएट में 363 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। विद्यालय में कुल 13 कक्ष हैं और फर्नीचर 180 डबल सीटर सीट है, जिन पर अधिकतम एक पाली में 360 परीक्षार्थी बैठकर परीक्षा दे सकते हैं। विद्यालय में हाईस्कूल के 360 और इंटरमीडिएट में भी 360 परीक्षार्थी ही आवंटित किए जाएं। दिव्य ज्ञान ज्योति इंटर कॉलेज तल्हेड़ी बुजुर्ग के परीक्षार्थियों का केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज निर्धारित किया है, जो विद्यालय से 15 किलोमीटर दूर है। सुबह के समय वाहन की कोई सुविधा नहीं है। इसलिए परीक्षा केंद्र में बदलाव कर नजदीक के विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनवाया जाए। डीआईओएस रविदत्त का कहना है कि परीक्षा केंद्र निर्धारण के संबंध में आई आपत्तियों का निस्तारण 20 दिसंबर तक किया जाएगा। समिति आपत्तियों की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें