सहारनपुर। आपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना मुस्तैद है। पूर्व सैनिक भी फिर से सेना में भर्ती होकर देश सेवा को आतुर है। पूर्व सैनिक सेठपाल ने भारतीय सेना और सरकार को पत्र लिखकर भर्ती होने की अनुमति मांगी है।
जेवी जैन कॉलेज रोड निवासी सेठपाल ने बताया कि उन्होंने 28 वर्षों तक सेना में रहकर देश की सेवा की है। वह सेना की सिग्नल कोर में कार्यरत थे। सेना से वर्ष 2007 में सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद उन्होंने भारतीय एजेंसियों में रहकर भी देश सेवा की। इस सेवा से वह 2020 में सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने बताया कि फिर से सेना में भर्ती होकर निस्वार्थ देश की सेवा करने को तैयार है। उन्होंने आपरेशन ओपी पवन, कारगिल युद्ध में भी भाग लिया। श्रीलंका में हुए ऑपरेशन में भाग ले चुके हैं।