फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को याद कर हर आंख हुई नम

Wed, 11 May 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जनमंच में साझी शहादत साझी विरासत कार्यकम मे प्रस्तुति देते केएलजी स्कूल के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मां मुझे जाने दो... भारत मां मुझे पुकार रही है... मैं भारत मां को आजाद कराऊंगा... मेरी जान चली भी जाए... तो भी मैं फिर आऊंगा, फिर आऊंगा, भारत मां को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने...।
विज्ञापन


साझी शहादत, साक्षी विरासत के तहत जनमंच में जब शहीद अशफाक उल्ला खां के भाई के पौत्र अशफाक उल्ला खां ने मंच से अपने दादा द्वारा अपनी मां को कही गईं बातों को साझा किया तो हर आंख नम हो गई।

उन्होंने कहा कि अशफाक उल्ला खां और पंडित राम प्रसाद बिस्मिल ने एक साथ आजादी की लड़ाई लड़ी और अंग्रेजों के धार्मिक उन्माद फैलाकर लड़वाने के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


सरदार भगत सिंह के भतीजे किरणजीत संधू ने कहा कि भारत मां को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने के लिए दी गई कुर्बानी को हर युवा और हर बच्चे तक पहुंचाने की जरूरत है। जिससे बच्चा आजादी की कीमत को समझ सके, उनके मन में देशभक्ति की भावना जागृत हो सके।

संस्कार निधि, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन, ज्ञानकलश स्कूल, नगर निगम, विकास प्राधिकरण और अमर उजाला की ओर से चलाई जा रही कार्यक्रम श्रृंखला में मंगलवार को जनमंच में नृत्य और नाटिका समारोह का आयोजन किया गया।

इससे पूर्व साझी शहादत साझी विरासत कार्यक्रम का शुभारंभ अशफाक उल्ला खां, किरणजीत संधू, जयनाथ शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति की ऐसी प्रस्तुतियां दीं कि दर्शक भाव विभोर हो उठे।

पाइनवुड स्कूल के बच्चों ने गणेश वंदना से देशभक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ किया, इसे बाद एसपीएस के बच्चों ने चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह और राजगुरु के बलिदान को प्रस्तुत किया। रेनबो स्कूल के बच्चों ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की शहादत की नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुति कर देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

पीच ग्रो स्कूल के बच्चों ने भी नृत्य नाटक प्रस्तुत किया। केएलजी के बच्चों ने भारत मां को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने की नाट्य प्रस्तुति दी। पाइनवुड, डीपीएस, सरस्वती विहार स्कूल, ज्ञान कलश के बच्चों ने भी चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, राजगुरु के फांसी तक चढ़ने की घटना का मार्मिक मंचन किया।

कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी स्कूलों के बच्चों को प्रमाण-पत्र दिए गए। सभी स्कूलों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम में एसएसपी आरपी सिंह यादव, जिला पंचायत के अपर अधिकारी सुनील यादव, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, अखिलेश प्रभाकर, श्याम लाल बंसल, शशि रमण कौशिक, दानिश आजम, जयनाथ शर्मा, सुरेंद्र चौहान, सुधीर जोशी, योगेश गुप्ता, मदरसा मजहिर उलूम वक्फ के मौलाना अहमद, मौलाना मोहम्मद असद, कुलभूषण जैन, अनिल शर्मा, मनीष अरोड़ा, संतोष गुप्ता, संदीप जैन, नरगिस मलिक, प्रियंवदा द्विवेदी, विजयश्री शुक्ला, पूर्व मंत्री सरफराज खां, नरेश गोयल, डा. कुदसिया अंजुम, अनुराग मलिक, कौशलेंद्र स्वामी, डीएस रावत, केएन तिवारी, दीपक गुप्ता, सरदार दलजीत कोचर मौजूद रहे। संचालन डा. वीरेंद्र आजम एवं जावेद खां सरोहा ने किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी सम्मानित
सहारनपुर। साझी शहादत, साझी विरासत कार्यक्रम में अप्रैल में विभिन्न स्कूलों में आयोजित चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीस स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

साझी शहादत साझी विरासत फोटो गैलरी का प्रदर्शन
सहारनपुर। जनमंच सभागार में साझी शहादत, साझी विरासत के तहत फोटो गैलरी का आयोजन किया गया। जिसमें सहारनपुर से जुड़े देशभक्तों एवं देश के लिए कुर्बानी देने वालों से जुड़े संस्मरणों के फोटो प्रदर्शित किए गए। इसे देख सभी भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें