एक शाम बालाजी के नाम कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज से भक्ति का ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु खड़े होकर झूमने को मजबूर हो गए। देर रात तक श्रीबालाजी का गुणगान होता रहा।
मोहल्ला छत्ता में पवित्र कंकराली सरोवर के समीप बिजेंद्र शाहू के आवास पर आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ श्रीबालाजी धाम के महंत सुशील शर्मा ने दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। बिजेंद्र गर्ग और उनकी धर्मपत्नी संगीता गर्ग ने सपरिवार मुख्य पूजन कराया।
स्थानीय कलाकारों कश्यप कुमार फौजी, नवीन पांचाल, बलवंत मलिक, राजू गर्ग, सागर भटनागर, सन्नी रोहिला, राजेश गोयल, अंकित कर्णवाल और आदेश नामदेव आदि ने अपनी मधुर वाणी में श्रीबालाजी महाराज का गुणगान किया।
महंत सुशील शर्मा ने चलो दर्शन को मेहंदीपुर चलिए, वहां रहते बालाजी महाराज है और कश्यप कुमार फौजी ने पायो जी मै तो राम रतन धन पायो भजन की शानदार प्रस्तुति दी।
इस मौके पर विधायक प्रदीप चौधरी, संजय प्रधान कम्हेड़ा, श्याम सिंह पंवार, डा. मनोज जैन, मुकुल जैन, राकेश गोयल, पवन गर्ग, डा. अमित गर्ग, मुरारी लाल बजाज, अनिल बंसल, दिनेश मित्तल सहित बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने दरबार में हाजिरी लगाई।
बेटी बचाने का संकल्प लिया ः गंगोह। भजन संध्या में श्रद्धालुओं को कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी किया गया। कश्यप कुमार फौजी ने बेहद मार्मिक आवाज में नन्ही बेटी रो-रोकर पिता-मां को ये समझाए, मत मारों कोख में हमकों बंद करो भ्रूण हत्याएं गीत गाया तो श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई।