फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांध्यकालीन कक्षाओं के लिए मचेगी मारामारी, कई हजार छात्र कतार में

Sun, 02 Oct 2016 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्घ महाविद्यालयों में सांध्यकालीन कक्षाओं में दाखिले को लेकर भारी मारामारी मचेगी। सीमित सीटों पर  दाखिला पाने के लिए कई हजार विद्यार्थी कतार में है। 
विज्ञापन

   जनपद में बारहवीं का बंपर परीक्षा परिणाम आने के बाद करीब 35 हजार विद्यार्थी दाखिले की कतार में थे। इनमें कुछ विद्यार्थियों ने दूसरे राज्यों में दाखिले ले लिया। वहीं कई विद्यार्थियों को जनपद के राजकीय और एडेड महाविद्यालयों में उच्च मेरिट के आधार पर दाखिला मिल गया। इसके बाद भी सीमित सीटों के चलते 20 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिल सका। ऐसे विद्यार्थी लंबे समय से सांध्यकालीन कक्षाओं के संचालन की मांग कर रहे थे। 
   शासन ने हरी झंडी मिलने के बाद विश्वविद्यालय ने भी इवनिंग क्लासेज चलाने की अनुमति दे दी है। यह अनुमति मानकों के आधार पर जनपद के तीन एडेड महाविद्यालयों को दी गई है। जिसमें जेवी जैन कॉलेज, महाराज सिंह कॉलेज और गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान शामिल है। 
विज्ञापन

   जेवी जैन कॉलेज की ओर से तो दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एमएस कॉलेज और गोचर कॉलेज की ओर से यह प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। इन तीनों कॉलेजों में दाखिले सीमित सीटों पर होने है। लेकिन दाखिले की कतार में कई हजार छात्र खड़े है। दाखिले को लेकर भारी मारामारी मचने की उम्मीद है। ऐसे में विद्यार्थियों की निगाहें दाखिले की पहली कटऑफ पर टिकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें