फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार हो रहा एस्टीमेट, तब मिलेगी बजट की स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान की तहसील का अपना भवन बनाने के लिए कवायद तेज हो गई है। जिला प्रशासन की तरफ से प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिस पर शासन ने एस्टीमेट तैयार कराने का निर्देश दिया है। अब एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है, जिसके बाद बजट की स्वीकृति और कार्यदायी संस्था का निर्धारण होगा।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान तहसील का गठन 13 साल पहले हुआ था, लेकिन अपना भवन न होने की वजह से इसका संचालन तब से अब तक मंडी परिसर में ही चल रहा है। कई साल तक तहसील भवन बनवाने के लिए सरकारी जमीन की तलाश की गई। दिल्ली रोड पर राजकीय मत्स्य पालन केंद्र के पास 12 बीघा सरकारी भूमि को चिह्नित किया गया, लेकिन यह जमीन तहसील भवन के लिए पर्याप्त नहीं थी। लिहाजा उस जमीन के नजदीक ही भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक मनोज चौधरी से प्रशासन ने जरूरत के मुताबिक जमीन खरीद की। जमीन खरीदने की प्रक्रिया तीन महीना पहले पूरी हो चुकी है, जिसके बाद जिला प्रशासन ने तहसील भवन निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा। उस पर शासन ने कहा कि जिला स्तर पर एस्टीमेट तैयार कराया जाए, जिसके बाद इसे बजट की स्वीकृति के लिए भिजवाया जाए। अब जिला प्रशासन एस्टीमेट तैयार कराने में जुट गया है। माना जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग अथवा अन्य एजेंसी से अधिकतम 10 दिन में एस्टीमेट तैयार कराकर शासन को भेज दिया जाएगा। इसके बाद बजट की स्वीकृति मिलने और कार्यदायी संस्था नामित होने पर टेंडर प्रक्रिया होगी और तहसील भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान तहसील भवन का निर्माण कराने के लिए एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। जल्द ही एस्टीमेट शासन को भेजा जाएगा। -- अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें