फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों को मोबाइल पर मिलेगी बुक माल की जानकारी

विज्ञापन
वर्चुअल बैठक में भाग लेते आईआईए से जुड़े उद्यमी और रेलवे के अधिकारी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, सहारनपुर चैप्टर के चेयरमैन रविंद्र मिगलानी की अध्यक्षता में गुड्स फ्रेट सर्विस ( रेलवे) अंबाला मंडल के साथ व्यापार बढ़ाने के लिए वर्चुअल बैठक हुई। इसमें उद्यमियों को बताया उन्हें जल्द ही रेलवे को बुक कराए माल की सप्लाई की जानकारी मोबाइल पर अपडेट मिलेगी। इसके लिए शीघ्र ही रेलवे पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम शुरू होगा।
विज्ञापन

इस बैठक में सीनियर डीसीएम फ्रेट सर्विस (आईआरटीएस) विवेक शर्मा, सीनियर डीओएम वीरेंद्र कादियान, डिवीजनल कॉमर्शियल मैनेजर रीतिका, असिस्टेंट कॉमर्शियल मैैनेजर कनिष्का आदि ने शिरकत की। आईआईए चैप्टर के चेयरमैन रविंद्र मिगलानी ने बताया उनकी संस्था एमएसएमई इकाइयों को बढ़ावा देने, केंद्र और राज्य सरकार के शासनादेशों की जानकारी देने के साथ ही उद्योगों के हित में कई कदम उठाती है। साथ ही संस्था रेलवे सलाहकार बोर्ड कमेटी में भी सदस्य के रूप में नामित रह चुकी है।
उन्होंने कहा सहारनपुर के वुडन हैंडीक्राफ्ट कारोबार से करीब दो लाख लोग जुड़े हैं। इससे करीब 1000 करोड़ रुपये सालाना का कारोबार होता है। यदि रेलवे के माध्यम से सहारनपुर से कंटेनर ले जाने की सुविधा मिले तो निर्यातकों को फायदा होगा। इससे राजस्व भी बढ़ेगा। पूर्व में रेलवे की ओर से क्विक ट्रांजिट सर्विस मिलती थी। इसे दोबारा शुरू करना चाहिए। महासचिव राजेश सपरा ने रेलवे की इस पहल का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह अरोड़ा ने कहा यदि रेलवे के माध्यम से पार्सल भेजना हो तो एजेंट स्तर पर मनमानी की जाती है। यदि यह काम विभाग के माध्यम से ही हो तो उद्यमियों और रेलवे दोनों को लाभ होगा।
विज्ञापन

इसके बाद रेलवे विभाग के अधिकारियों ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि हर परेशानी दूर होंगी। उन्होंने बताया कि कुछ माह बाद ही रेलवे पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम सक्रिय किया जाएगा। इससे रेलवे को बुक कराए माल की सप्लाई की जानकारी मोबाइल पर ही अपडेट होती रहेगी। इस दौरान संस्था के पूर्व राष्ट्रीय रामजी सुनेजा, उद्यमी केएल अरोड़ा, संजीव अरोड़ा, आरके धवन, प्रमोद सडाना, सरदार हरजीत सिंह, स्थानीय रेलवे अधिकारी प्रदीप गिल्होत्रा, महेश ठाकुर आदि रहे।
36 घंटे में कोलकाता सामान पहुंचाएगी ट्रेन
रेलवे अधिकारियों ने बताया व्यापारियों की सुविधा के लिए रेलवे जल्द अमृतसर से कोलकाता के बीच दो नई कारगो एक्सप्रेस ट्रेन संचालित करेगा। इसके माध्यम से 36 घंटे में कोलकाता सामान पहुंचेगा। इसके लिए संस्था ने प्रस्ताव भेजा है, मुख्यालय से जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें