सहारनपुर। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना एवं चैप्टर सचिव ऋषभ अग्रवाल ने कहा कि विद्युत निगम और उद्यमी एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में विद्युत ट्रिपिंग की समस्या से उद्यमी परेशान हैं।
प्रताप मार्केट स्थित कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि आईआईए के प्रयासों से यूपी सरकार ने इंडस्ट्रीज के लिए नेट मीटरिंग की शुरुआत कर दी है, लेकिन जिन उद्यमियों की इकाई में सोलर प्लांट लगा है, उनके सामने नेट मीटरिंग मे समस्या आ रही है। उन्होंने जनपद के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों की विद्युत से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए विद्युत निगम के मुख्य अभियंता एसके अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने कैलाशपुर-गागलहेड़ी देहरादून रोड पर स्थित औद्योगिक इकाइयों में ट्रिपिंग की समस्या को दूर करने की मांग की। इस दौरान अधीक्षण अभियंता एके कौशल, महेश कुमार एवं धीरज कुमार जैसवाल, अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार,अविनाश कुमार, विजय कुमार एवं संजीव कुमार आईआईए के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद सडाना, मंडलीय अध्यक्ष राजेश सपरा, आरके धवन आदि मौजूद रहे।