गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह, तैयारियां शुरू
सहारनपुर। गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोरोना काल में पर्व-त्योहार भी फीके रहे। लेकिन अब कोरोना वायरस की वैक्सीन आने की वजह से लोगों में डर कम हुआ है। ऐसे में गणतंत्र दिवस पर सरकारी कार्यालय, स्कूलों और निजी संस्थानों में होने वाले कार्यक्रमों में लोगों की भागेदारी बढ़ेगी। बाजार में दुकानों पर तिरंगे सजने लगे हैं।
26 जनवरी को मंडलायुक्त, कलेक्ट्रेट, विकास भवन और पुलिस लाइन सहित अनेक सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। पुलिस लाइन में परेड के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। पुलिस लाइन में रोज परेड की रिहर्सल भी चल रही है। ऐसे में स्कूलों और निजी संस्थानों में होने वाले कार्यक्रमों में भागेदारी बढ़ेगी। वहीं, बाजार में दुकानों पर तिरंग सज गए हैं, जहां लोग तिरंगे खरीद रहे हैं।
------------
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस आज, जनमंच में होगा कार्यक्रम
सहारनपुर। आज उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जनमंच सभागार में आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, महिला-युवा-किसान, सबका विकास सबका सम्मान विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस पर प्रदेश की भव्यता की झांकी प्रस्तुत की जाएंगी। जनमंच सभागार में समस्त विभागों द्वारा योजनों से संबंधित स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसके लिए जिला विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।