फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी पर्व को लेकर उत्साह, मचेगी धूम

विज्ञापन
दालमंडी पुल पर लोहड़ी के लिये गजक रेबड़ी और मूंगफली खरीदते लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। लोहड़ी पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। इसके साथ ही बाजारों में मूंगफली, गजक, मेवों और पॉपकार्न की खरीददारी तेज हो गई है। साथ ही 13 जनवरी को मनाए जाने वाले पर्व को लेकर लोगों ने डीजे सिस्टम और ढोल की बुकिंग भी करानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोहड़ी पर्व मनाने के लिए बाजार सज गया है। पर्व से जुड़े खाद्य पदार्थ की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ दिखने लगी है। लोग गजक, मूंगफली, मक्का, मेवों, पॉपकार्न सहित खरीदकर पर्व मनाने की तैयारी जुट गए हैं। सिक्ख और पंजाबी समुदाय में पर्व को लेकर बाहरी उत्साह नजर आ रहा है। दाल मंडी पुल के मूंगफली कारोबारी रचित कुमार ने बताया कि मूंगफली और गजक की खरीदारी तेज हुई है। मूंगफली 100 से 120 रुपये किलो और गुड वाली गजक 130 से 140 एवं तिल वाली गजक 160 से 180 रुपये किलो तक बिक रही है। इसके अलावा पॉपकार्न पैकेट के हिसाब से 30 से 100 रुपये तक प्रति पैकेट बिक रहे हैं।
मोरगंज बाजार के मेवा कारोबारी अनित अग्रवाल ने बताया कि लोहड़ी पर्व को लेकर मेवों की खरीदारी बढ़ी है। बादाम, काजू, किशमिश और पिस्ते की बिक्री बढ़ी है। इसके अलावा लोगों ने 13 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए डीजे सिस्टम एवं ढोल की बुकिंग कराई है। महानगर में नुमाइश कैंप, हकीकतनगर, पटेल नगर, सुभाषनगर, गुरुद्वारा रोड, गोविंदनगर, किशनपुरा सहित अनेक इलाकों में कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें