शिक्षकों के अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
चिलकाना। प्राथमिक विद्यालयों में नवनियुक्त शिक्षकों के अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के फेस एक तथा फेस दो का समापन हो गया। इसमें शामिल प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पटनी में सात दिसंबर से लगातार चल रहे प्रशिक्षण का समापन करते हुए डायट प्राचार्य राज सिंह यादव ने शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग में लागू किए गए प्रेरणा लक्ष्य के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ प्रवक्ता एवं प्रशिक्षण प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रेरणा लक्ष्यों को मार्च 2022 तक प्राप्त करना है। पहले अपने विद्यालय को प्रेरक विद्यालय बनाना है। इसके बाद अपने ब्लॉक तथा जनपद को प्रेरक बनाकर राज्य को प्रेरक राज्य बनाना है। इस दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में संदर्भ दाता के रूप में सिकंदर यादव, अजय कुमार, संजय सिंह, पूजा सैनी, पंकज यादव, विजय निगम, संदीप कंबोज, इसम सिंह, निर्मला यादव, सैयद अहमद, शिखा देवी आदि रहे।