फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रायवाला से हटेगा अतिक्रमण, निगम ने शुरू किया चिह्नीकरण

Sun, 22 Jun 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर भारत के प्रसिद्ध कपड़ा बाजार रायवाला क्षेत्र से अतिक्रमण हटाएगा। अतिक्रमण को चिह्नित कर लाल निशान लगाए जाएंगे। निशान लगाने के बाद खुद अतिक्रमण हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों को पांच दिन का समय दिया जाएगा। छठवें दिन नगर निगम सख्ती के साथ अतिक्रमण को हटाएगा।
विज्ञापन

महापौर डॉ. अजय कुमार आर नगर आयुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में निगम की टीम शनिवार को रायवाला पहुंची। वहां एक-एक दुकान पर जाकर अतिक्रमण का जायजा लिया और व्यापारियों से बात की। ज्यादातर व्यापारियों के चबूतरे सड़क और नालों पर हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है। नालों और नालियों पर अतिक्रमण होने के कारण उनकी सफाई नहीं हो पाती है, जिसकी वजह से बरसात में जलभराव होता है।
अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा ने बताया कि व्यापारियों की सहमति से तय किया गया है कि नाली-नालों पर हुए अतिक्रमण पर नगर निगम लाल निशान लगाएगा। निशान लगाने के बाद व्यापारियों को खुद अतिक्रमण हटाने के लिए पांच दिन का समय दिया जाएगा। यदि वह नहीं हटाते हैं तो निगम सख्ती के साथ खुद हटाएगा। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद गौरव जैन, नीरज शर्मा, अजय कालरा, गुलशन ढींगरा, संजय अरोड़ा, धर्मेंद्र खन्ना, अमित गांधी, विजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें