फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: घंटाघर से चौधरी चरण सिंह चौक तक हटवाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के अतिक्रमणरोधी दस्ते ने बुधवार को घंटाघर से चौधरी चरण सिंह चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। करीब तीन दर्जन अतिमण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। दस अतिक्रमणकारियों ने दस हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। अभियान आईजीआरएस पर की गई शिकायत के आधार पर चलाया गया।
विज्ञापन

अपर नगरायुक्त राजेश यादव के निर्देश पर प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एचबी गुरुंग के नेतृत्व में निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता जैसे ही जेसीबी लेकर घंटाघर पहुंचा तो लोगों ने सड़कों पर फैलाया गया सामान समेटना शुरू कर दिया। इसके बावजूद नगर निगम ने भारी मात्रा में सामान जब्त किया। रेत और बजारी सड़क पर डालने वालों से 1500 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसी प्रकार आईजीआरएस पर हुई शिकायत के आधार पर पेपर मिल रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें