फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटवाया, पॉलिथीन जब्त की

विज्ञापन
पेपर मिल रोड पर अतिक्रमण हटाती नगर निगम की जेसीबी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रखते हुए सोमवार को पेपर मिल रोड व कपिल विहार से करीब दो दर्जन स्थानों से स्थायी अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया। दुकानदारों से करीब एक हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने रेलवे रोड स्थित दुकानों के सामने स्मार्ट रोड के फुटपाथ पर रखे गए सामान को भी हटवाया गया। दोबारा सामान रखा मिलने पर सामान जब्त करने और जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। इसके अलावा कोर्ट रोड, हकीकत नगर पर प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सफाई निरीक्षक आशीष कुमार, राजबीर, अमरीश कुमार, आरआई सुशील कुमार के अलावा प्रवर्तन दल के हेमराज, रणदीप, नवाबुद्दीन, विक्रम, प्रदीप, नरेश चंद, शिवकुमार, पवन व प्रवीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें