फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: घंटाघर से कल्पना सिनेमा तक हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
अंबाला रोड पर दुकानदार का चालान करते नगर निगम के अधिकारी,स्रोत निगम
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम ने सोमवार को घंटाघर से कल्पना सिनेमा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़कों पर रखा मिला दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एचबी गुरुंग के नेतृत्व में नगर निगम का अतिक्रमणरोधी दस्ता जैसे ही तैयारी के साथ घंटाघर पर पहुंचा, तभी अतिक्रमणकारियों ने सामान सड़कों से समेटना शुरू कर दिया। करीब तीन दर्जन दुकानों के सामने से अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया। बड़ी संख्या में बेंच, काउंटर, फ्लैक्स आदि जब्त कर नगर निगम लाए गए। सात दुकानों से करीब चार हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। एक दुकानदार द्वारा सड़क पर फैलाकर रखे गए पांच टायर जब्त किए, लेकिन बाद में जुर्माना अदा करने पर चेतावनी देते हुए टायर लौटा दिए गए। अभियान के दौरान एक दुकानों से प्रतिबंधित पॉलिथीन व अन्य प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी पकड़ी गई। संबंधित दुकानदार से तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। दोबारा प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें