फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: मुठभेड़ में 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, सुरेश राणा हत्याकांड से था कनेक्शन

Tue, 08 Jul 2025 10:00 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 50-50 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों सुरेश राणा हत्याकांड में वांछित थे। अब तक कुल चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। 

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के थाना गागलहेड़ी पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ के दौरान 50-50 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने छह महीने पहले प्रॉपर्टी डीलर सुरेश राणा हत्याकांड को अंजाम दिया था। हत्याकांड के अब तक चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पकड़े गए इनामी बदमाशों से तमंचे और अवैध असलहा बरामद हुआ।

विज्ञापन


थाना गागलहेड़ी प्रभारी टीम के साथ सोमवार रात को हरौड़ा कट हाईवे पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान यमुनानगर की ओर करीब एक किलोमीटर आगे हाईवे किनारे दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों ने फायरिंग करते हुए कच्चे रास्ते की ओर भागना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 5 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने जब पीछा किया तो बदमाशों ने दोबारा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें मौके से ही गिरफ्तार कर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान प्रमोद उर्फ रामकरण और सोमवीर उर्फ मोनू निवासी ग्राम व थाना राजौन्द जनपद कैथल (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से दो तमंचे सहित अवैध असलहा बरामद किया है। 
 
प्रमोद ने मलेशिया में बैठकर दी थी हत्या की सुपारी
गिरफ्तार आरोपी प्रमोद ने मलेशिया में बैठकर सुरेश राणा की हत्या कराने के लिए 10 लाख की सुपारी दी थी। प्रमोद और मृतक सुरेश राणा के बीच प्रॉपर्टी विवाद हुआ था। दोनों एक साथ काम करते थे। शूटर अरमान उर्फ सिप्पी ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रमोद की दो जनवरी 2025 को घर में घुसकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें