संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल के निर्देश में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में बैठक की।
बैठक में उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में लगे सभी अधिकारियों और कर्मियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। कहा कि इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य में लगे सभी कर्मी जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी समय सारिणी का पालन करें।
नियमानुसार नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाए। इस मौके पर सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी समेत सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।