फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सामूहिक कन्या विवाह की पात्रता की शर्तें बदली, धनराशि भी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
- अधिक लोगों को लाभ देने को वार्षिक आय दो लाख से बढ़ाकर तीन लाख रुपये की
विज्ञापन

- जनपद को इस वर्ष 517 कन्याओं के सामूहिक विवाह का मिला है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की पात्रता की शर्ताें में बदलाव किया गया है। पहले दो लाख तक वार्षिक आय वाले परिवारों को इसका लाभ मिलता था अब इसे बढ़ाकर तीन लाख कर दिया है, जिससे अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

विवाह में मिलने वाली 50 हजार रुपये की धनराशि को भी बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है। कन्या के खाते में इस राशि से 60 हजार रुपये भेजे जाएंगे। विवाह में अब दस की बजाए 25 हजार रुपये से सामान आदि की खरीदारी होगी। उधर, शासन ने नाश्ते से लेकर समारोह में तैयार होने वाले भोजन के मैन्यू में भी बदलाव किया है। अब नाश्ते में केला, समोसा, बर्फी, चिप्स, पानी की बोतल, कोल्ड ड्रिंक्स दी जाएंगी। खाने में दाल चावल, रोटी-पूड़ी, पनीर, मिक्स वेज, खीर, सलाद, रसगुल्ला और हलवा दिया जाएगा। जोड़े को ड्राई फ्रूट दिए जाएंगे। टोकरी में 250 ग्राम अखरोट, 500 ग्राम बादाम, 250 ग्राम मखाना, 500 ग्राम किशमिश और एक सूखा नारियल दिया जाएगा। जिले को 517 सामूहिक विवाह का लक्ष्य मिला है। उधर, समाज कल्याण अधिकारी अर्चना ने बताया कि शासनादेश में इस बार परिवर्तन हुआ है। उसी के हिसाब से सामूहिक विवाह कार्यक्रम में व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें